अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय एवं जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान महापौर रामशरण यादव के मुख्य आतिथ्य तथा संघ के मुख्य संरक्षक पीआर यादव की अध्यक्षता में जल संसाधन परिसर बिलासपुर के प्रार्थना भवन में हुआ। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जीआर चंद्रा एवं जिला सचिव किशोर शर्मा ने बताया निर्वाचन के बाद पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व संगठन के प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में केंद्रीय प्रबंध समिति की आवश्यक बैठक की गई, इसमें केंद्र के समान महंगाई भत्ता व एरियर्स तथा सातवें वेतनमान का एरियर्स राशि, गृह भाड़ा भत्ता और बिलासपुर को बी-2 श्रेणी का दर्जा देने के लिए नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रामशरण यादव ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार व कर्मचारी एक दूसरे के पूरक हैं। शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। उन्होंने मांगों का समर्थन करते हुए शासन से संवाद करने का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पीआर यादव ने देश में बढ़ती हुई महंगाई को नियंत्रित करने तथा कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर आगामी आंदोलन के लिए तैयार रहने तथा नई पीढ़ी के संघर्षशील होने का आवाहन किया। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, के प्राध्यापक डॉ.मुरली मनोहर, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष जीआर चंद्रा, केएस परिहार, उमेश मुदलियार, जगत मिश्रा, विजय लहरे, जिला सरगुजा से प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, अवधेश शुक्ला, कमाल खान, राम किशोर सुचला, राधेलाल भारद्वाज, जेपी उपाध्याय, रामचंद्र तांडी, राम कुमार यादव, नंद किशोर साहू, प्रताप चंद्रवंशी, किशोर शर्मा आदि ने संबोधित किया। संघ के सेवा निवृत्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने स्मृति चिन्ह, भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला सरगुजा से उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग दास, अंबिकापुर तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, बतौली ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, कार्य.अध्यक्ष पीएन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Categorized in: