..

पुस्तक यात्रा में सम्मानित हुए क्षेत्र के युवा साहित्यकार, युवा प्रतिभा खोज के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन…

बैकुण्ठपुर। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव के तहत आयोजित पुस्तक यात्रा मध्यप्रदेश, छग, बिहार एवं झारखंड़ के 11 स्थानों से एक साथ शुरू हुई है। इस पुस्तक यात्रा का तीसरा पड़ाव रविवार को बैकुंठपुर पहुंचा। इसके बाद यह यात्रा बाइक रैली के रूप में मुख्य मार्ग से जिला कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला सत्र न्यायालय से होते हुए अपने मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंची।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, वरिष्ठ साहित्यकार गीता प्रसाद नेमा, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पुस्तक यात्रा के महत्व, उद्देश्य एवं लक्ष्यों पर पर प्रकाश डालते हुए पुस्तक यात्रा के समन्वयक एवं संस्था के प्रबंधक योगेश मिश्रा ने कहा कि यदि हमें दुनिया को जानना है, समझना है तो किताबों में उतरना होगा। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को किताबों से जोड़ना होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे ने कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन के अभिन्न अंग है, हमने जो दूरी बनाई है, उसे मिटाने हर किसी को किताबों से जोड़ना है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि स्कूल की किताबों के अलावा साहित्य से जुड़ी किताबों का अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम में सम्यक क्रांति के प्रबंध निदेशक एस.के.”रूप” ने कहा कि:” विद्या ददाति विनयम/ विनयात्याति पात्रताम्, पात्रत्वात धर्मापनोती धनात धर्म तत: सुखम् । उन्होंने कहा कि विद्या के द्वारा ही व्यक्ति सभी प्रकार के सुखों को पा सकता है आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विश्वरंग पुस्तक यात्रा के अवसर पर यह यात्रा पुनीत, पावन और महान कार्य है आज के इस युग में युवा पुस्तक से दूर हो रहा है युवाओं को चाहिए की पुस्तकों को अपनाएं पुस्तकों में जो ज्ञान है वही ज्ञान विभिन्न प्रकार के संचार साधनों में एकत्रित है अतः पुस्तक ज्ञान का मूल आधार है पुस्तक से नाता जोड़े और ज्ञानवान बन जाए इसके साथ ही श्री रूप ने “भारत मेरा देश महान/ जिसमें जन्म लिए भगवान/ ऋषि मुनियों का है व्याख्यान/ ब्रम्हण्डिक रत्नों की खान / का पाठ करके उपस्थित जनसमुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Categorized in: