वेद प्रकाश मिश्र

बिश्रामपुर। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भगवान भरोसे ही संचालित हो रही है। जहां एक ओर विद्युत विभाग द्वारा लापरवाही बरतने पर दर्जनभर से अधिक गांवों के अलावे शहर की व्यवस्था ठप हो गई है वहीं दूसरी ओर एसईसीएल आवासीय माईनस कालोनी में भी विद्युत आपूर्ति बीती रात बाधित रहने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ गया। गौरतलब है कि रविवार की दोपहर पश्चात मौसम के करवट बदलते ही शहर सहित आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था घण्टों बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल आवासीय माईनस कालोनी में भी बीती रात विद्युत ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी की वजह से कालोनीवासियों को पूरी रात में ही रहने विवश होना पड़ गया था। विद्युत व्यवस्था चरमराने से आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के सहायक कनिष्ठ अभियंता अनुरंजन कुजूर ने बताया कि ब्रेकर का सीटी खराब होने की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हुई है। खराब हुए सामान को लेने कर्मचारियों को अंबिकापुर भेज दिया गया है। उम्मीद है कि देर रात तक विद्युत व्यवस्था बहाल हो जाएगा। 

Categorized in: