बलरामपुर राजेन्द्र ठाकुर – जिला मुख्यालय बनने के बाद अधिकारियों की मीटिंग के लिए जिला पंचायत संसाधन डीपीआरसी भवन का निर्माण का दायित्व ग्रामीण यांत्रिकी के ठेकेदार के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कराया गया था, जो विगत वर्ष आंधी तूफान आने से डीपीआरसी का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिस का पुनः निर्माण लाखों रुपए की लागत से जिला पंचायत के द्वारा कराया गया था निर्माण कार्य जैसे रंग रोगन अल्बेस्टर की सुधार कराया गया था वह काफी घटिया इसतर से कराया गया था और विगत दो-तीन दिनों की बीच में आई आंधी तूफान आने के कारण फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है।

इससे यह साबित होता है कि कराए गए निर्माण कार्य घटिया स्तर की हुई है और हल्की आंधी तूफान में ही पूरी तरह से डीपीआरसी भवन का छत क्षतिग्रस्त हो गया है आखिर कौन होंगे इसके जिम्मेदार वही डीपीआरसी भवन जाने के लिए स्वागत द्वार का निर्माण लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया था वह भी घटिया निर्माण होने के कारण उसके लगाया गया पिलर में लगे टाईलस उखड़ उखड़ कर गिरने लगे हैं

जब जिला प्रशासन का ही भवन घटिया निर्माण हो रहा हो तो हम ग्रामीण अंचल को शासकीय निर्माण कार्य कितना संतोषजनक हो रहा होगा यह समझ से तो परे हो गया है।

Categorized in: