अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी,28 अगस्त। नगर के कुसमी थाना अंतर्गत पीएचई विभाग कुसमी के अधिकारी-कर्मचारी भवन कैम्पस के अंदर एक पेड़ में फाँसी में झूलती शव आज सुबह रविवार को मिली हैं. इस घटना से लोगों के बीच सनसनी का माहौल निर्मित हो गया है।
जानकारी के अनुसार उक्त शव पीएचई विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के पति की बताई जा रहीं हैं. इस जानकारी के मिलते ही आस-पास के लोगों का हुजूम उक्त घटना स्थल में लग गया हैं. इस मामलें कि जानकारी कुसमी थाना प्रभारी रमेश मरकाम को दी गईं. जिन्होंने बताया कि सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना के लिए टीम भेजा जा रहा हैं..

Categorized in: