राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर– बलरामपुर सरकार कुपोषण दूर करने के लिए करोड़ो रूपये पानी की तरह बहा रही है लेकिन धरातल पर इसका परिणाम कुछ और दिखाई दे रहा है नोनिहाल बच्चों , गर्भवती माताओं ,किशोरी बालिकाओं को दिया जाने वाला रेडी टू ईट सतू अवैध तरिके से खपाने की तैयारी हो रही थी जिसे ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया है अब देखना होगा कि सरकार की मंशा पर पानी फेरने वाले पर किस तरह की कार्यवाही होती है।
बलरामपुर जिला मुख्यालय से महज पांच से सात किलोमीटर की दूरी जतरो पंचायत के हर्रा टाड गांव में बीती रात गांव के ही स्थानीय निवासी कन्हैया गुप्ता के द्वारा 160 बोरी अवैध रेडी टो ईट फूड अज्ञात पिकअप वाहन से गांव की जसबल सिंह के घर में चुपके से अनलोड करा कर छत्तीसगढ़ शासन का होलोग्राम लगा हुआ पैकेट व बोरी को काटकर रेडी टू ईट फूड को जमीन में गिरा कर उसे मार्केट से खरीदे हुए बोर में भरकर मार्केट में खपाने की तैयारी चल रही थी। तभी गांव के ही लोगों के अवैध भंडारण और परिवहन की जानकारी लगी फिर गांव वालों ने एकजुटता दिखाई और अवैध रूप से भंडारित किए गए रेडी टू ईट फूड को जप्त कर स्थानीय प्रतिनिधियों को सूचित किया
पंचायत के सरपंच व प्रतिनिधियों के द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया और महिला बाल विकास अधिकारी के द्वारा अवैध रेडी टू ईट फूड को जप्त कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने की बात कही लोगों का कहना है कि कई दिन से इस तरह का कार्य को अंजाम दिया जा रहा था लेकिन इस बार अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो पाए और लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। वही महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व से ही रेडी टू ईट वितरण की जिम्मेदारी बीज निगम को दी गई है तब से या काम बीज निगम द्वारा किया जाता है हमारे द्वारा कार्यवाही कर पंचनामा बीज निगम को भेज दिया जाएगा।
वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले नौनिहालों एवं गर्भवती माताओं के पोषण के लिए रेडी टू ईट फूड देती है लेकिन रेडी टो ईट फूड का इस्तेमाल कुपोषण दूर भगाने के लिए नहीं वरन ठेकेदारों का जेब भरने का काम कर रहा है अब ऐसे में देखना यह होगा कि प्रशासन इस तरह के लोगों पर इस तरह की कार्यवाही करती है।

विधायक ने अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करने कहा

विधायक रामानुजगंज बृहस्पत सिंह ने रेडी टू ईट को बाजार में खपाने को तैयारी कर मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपितों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने बलरामपुर जिले के कलेक्टर को पत्र लिखा है उन्होंने कहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और रेडी टू ईट वितरण कर्ताओं की मिलीभगत से लगातार कम मात्रा में इसका वितरण क्षेत्र में लाखों रुपए का घोटाला किया जा रहा है कार्यकर्ताओं को धमका चमका कर फर्जी तरीके से संपूर्ण रेडी टू ईट प्राप्ति का प्रमाण पत्र लेने का गोरख धंधा किया जा रहा है ग्राम जतरो के ग्रामीणों ने रेडी टू ईट पकड़ने की जानकारी फोटोग्राफ के साथ उन्हें दी है उन्होंने दोषियों आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा है

Categorized in: