वेद मिश्रा

बिश्रामपुर। सास का अंतिम संस्कार कर वापस लौटने के बाद लौटे युवक का शव आज संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस द्वारा मामले में फारेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है। जयनगर थाना से महज एक किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कुंजनगर के गौठान के समीप सड़क किनारे आज सुबह रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशवपुर पंपानगर निवासी 35 वर्षीय राजेन्द्र सिंह उर्फ रुदन पिता सुखदेव सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक की सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने सूरजपुर निवासी वेद प्रकाश मेहता की बोलेरो को बुकिंग कर परिवार के साथ मृतक राजेन्द्र सिंह रामानुजनगर के ग्राम पंचायत गणेशपुर गया था। वहां से वापस अपने परिवार के साथ ही साढू सूरजपुर तिलसिंवा निवासी बलराम सिंह के परिवार सहित छोड़ने सूरजपुर बस स्टैंड पहुंचा था। इसके बाद वाहन मालिक द्वारा चालक से पैसे की मांग की गई तब मृतक आधार कार्ड से सूरजपुर पुराना बस स्टैंड के पास राशि आहरण करने चला गया था। इसके बाद साढू बलराम सिंह ऑटो से अपने परिवार को लेकर तिलसिंवा वापस आ गया। इसके बाद बताया जा रहा है कि मृतक बुकिंग वाहन से अंबिकापुर चला गया था, जो वापस रात में लौटा तब वाहन मालिक ने अपनी बोलेरो को घर में ही खड़ी कराकर अपने टैक्सी से चालक जयनगर महुआपारा निवासी अमित को कहा कि मृतक अत्यधिक शराब के नशे में है, जिसे अपने घर ले जाकर रात में अपने घर में सुला देना कहकर भेज दिया। इसके बाद आज सुबह मृतक राजेन्द्र सिंह का शव कुंजनगर गौठान किनारे सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है लेकिन चालक फरार हो गया है। मामले में पुलिस द्वारा विवेचना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर में चोट के निशान हैं और शव सड़क से घसीटा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। सूचना पर जयनगर थाना प्रभारी सुभाष कुजूर, फारेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर, एएसआई राकेश यादव, वरुण तिवारी, प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, आरक्षक विकास मिश्र, शक्ति सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच विवेचना शुरू कर दी है। 

Categorized in: