गिरजा ठाकुर

अंबिकापुर। प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वीपर ने एक ट्रक चालक के शव का पोस्टमार्टम करने के बदले एक हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं खुले में ही शव का पोस्टमार्टम करने के बाद बाहर से आए स्वजनों को शव खुद ही प्लास्टिक मेें पैक करके ले जाने कहा गया। पोस्टमार्टम के एवज में रुपये लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हडकंप की स्थिति है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात अधिकारी कह रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक तीन दिन पूर्व उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी ट्रक चालक इंद्रपाल पटेल पिता बैजनाथ रायगढ़ से छड़ लेकर जबलपुर जा रहे थे, इसी बीच घाट पेंडारी के पास ट्रक का इंजन फट गया, जिससे वाहन वहीं खड़ी थी। ट्रक के खराब होने की सूचना चालक ने मालिक को फोन पर दी थी, जिस पर ट्रक मालिक ने जबलपुर से दूसरा इंजन लेकर मिस्त्री को भेजा। मिस्त्री मंगलवार को दूसरा इंजन लेकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि वाहन में ही चालक इंद्रपाल की मौत हो गई है। चालक के मौत की सूचना मिलने पर रात में ट्रक मालिक पहुंचा व चंदौरा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक व स्वीपर को बुलवाया। मृतक के स्वजनों का कहना है स्वीपर ने एक हजार रुपये लिए, इसके बाद भी सही तरीके से पोस्टमार्टम नहीं किया। उन्हें खुद प्लास्टिक की व्यवस्था कर शव को पैक करके ले जाने कहा गया।मामले की जानकारी लेकर करेंगे कार्रवाईसीएमएचओ आरएस सिंह ने कहा व बीएमओ डॉ.विश्वकर्मा ने कहा मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: