अंबिकापुर। पीजी कॉलेज के आडिटोरियम में सर्व आदिवसी समाज सरगुजा की बैठक हुई, जिसमें 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से शहर के मार्गों में रैली एवं कला केन्द्र मैदान में आम सभा एवं पारंपरिक रीतिरवाज, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व आदिवासी समाज सरगुजा के जिला अध्यक्ष डॉ.अमृत सिंह मरावी, कार्यकारणी अध्यक्ष अनूप प्रताप सिंह टेकाम, जिला महासचिव तरूण भगत, जिला सचिव ओम प्रकाश मिंज, उरांव समाज के जिला अध्यक्ष मंगल उरांव, देवान उमेश भगत, जिलाध्यक्ष कोरवा समाज दीपक राम कोरवा, प्रांताध्यक्ष विशेष पिछड़ा जन जाति समाज उदय पण्डो, जिलाध्यक्ष चेरवा समाज महेंद सरजाल, जिलाध्यक्ष अगरिया समाज बलबीर अगरिया, जिलाध्यक्ष गोड़ समाज रामप्रकाश पोर्ते, जिला सचिव धर्मपाल मरावी, उपाध्यक्ष गोड़ समाज उपेंद्र सिंह ओरकारा, पूरन सिंह टेकाम, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के अध्यक्ष उदयपुर आशीष कुसरो, युवा प्रभाग गोड़ समाज के जिलाध्यक्ष ईतान सिंह श्याम, महेश लकड़ा, चिंटू खलखो, राजमोहनी देवी महिला संगठन की अध्यक्ष माधुरी सांडिलय, चंदन एक्का, संजय कुसरो, मनोज पावले सहित सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Categorized in: