गिरजा ठाकुर

अंबिकापुर। बच्चे के साथ मारपीट होते देख वर्दीधारी जेल प्रहरी ने युवकों को रोकने की कोशिश की, तो आरोपित उसके साथ गालीगलौज करते मारपीट पर उतारू हो गए। प्रहरी ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी, पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरी राजकुमार चौहान मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल से बंदी सुरक्षा ड्यूटी कर वापस केंद्रीय जेल खैरियत रिपोर्ट देने जा रहा था। इस दौरान दर्रीपारा में जेल तालाब के पास चार व्यक्ति एक बच्चे के साथ मारपीट करने में लगे थे। जेल प्रहरी ने इन्हें बच्चे से मारपीट करने से मना करते हुए बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने जेल प्रहरी के साथ बीच-बचाव क्यों कर रहे हो कहते हुए वर्दी पहने प्रहरी से मारपीट शुरू कर दी। शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित जुटी और मुखबिर की सूचना पर अमन जयसवाल, अभय जायसवाल, पवन भुइया, आदित्य सिंह सभी निवासी अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने जेल प्रहरी से मारपीट करना स्वीकार किया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।मोबाइल चोरी का आरोपित गिरफ्तारमोबाइल चोरी के एक प्रकरण में पुलिस ने संदेही विकास सोनी उर्फ हेलन निवासी अंबिकापुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपित ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल से 02 मोबाइल चोरी किया था। इसकी जानकारी मणिपुर पुलिस चौकी में दी गई थी। पुलिस अज्ञात आरोपितों के तलाश में लगी थी, इसी दौरान संदेही को पुलिस हिरासत में ली और पूछताछ की तो उसने अस्पताल से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। दोनों प्रकरण में कोतवाली एवं पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की, जिसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह, चौकी प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौसी, सहायक उपनिरीक्षक परशु राम पैकरा, ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी सहित अन्य सहयोगी सक्रिय रहे।

Categorized in: