अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के पुलिस चौकी करंजी अंतर्गत ग्राम सोनपुर निवासी मंगलेश्वर पिता गंगाराम 20 वर्ष की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई संजय ने बताया 27 जुलाई की शाम उसका साला सोमार साय घर आकर बताया कि मंगलेश्वर व दिलेश्वर के साथ वह मोटरसाइकिल से ग्राम दतिमा जा रहा था। मोटरसाइकिल को दिलेश्वर चला रहा था। सोनपुर और कसकेला के बीच अज्ञात ट्रक की ठोकर से मंगलेश्वर और दिलेश्वर को गंभीर चोट आई है। निजी वाहन से दोनों घायलों को पतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का उपचार चल रहा था, देर रात उपचार के दौरान मंगलेश्वर की मौत हो गई, दिलेश्वर का उपचार जारी है। मृतक के शव को पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है

Categorized in: