अंबिकापुर। शासकीय कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अंबिकापुर के सभी शासकीय स्कूल बंद के कगार पर पहुंच गए हैं। स्कूल में अधिकांश शिक्षकों के नहीं पहुंचने से समय पर स्कूल पहुंचे बच्चे निराश होकर घर की ओर वापस लौटने को मजबूर हुए। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर जिले में संचालित विभिन्न कार्यालयों के साथ ही शासकीय स्कूल के शिक्षक व अन्य कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने पूरे छत्तीसगढ़ में काम बंद-कलम बंद हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में शासकीय स्कूलों में आगामी पांच दिवस तक पढ़ाई बाधित होने की पूरी संभावना है।

Categorized in: