राजेन्द्र ठाकुर राजू बलरामपुर बलरामपुर सरगुजा संभाग के आईजी अजय कुमार यादव बलरामपुर पहुंचे। जहां पुलिस परेड ग्राउंड में वार्षिक निरीक्षण के दौरान जवानों से परेड की सलामी ली वही परेड का निरीक्षण भी किया। संभाग आई जी ने बताया कि उनके रेंज के अंतर्गत वार्षिक निरीक्षण किया जाता है निरीक्षण के दौरान वाहनों का निरीक्षण जवानों की समस्याएं पुलिस जवानों को मिलने वाले कीट पेटी का जांच किया जाता है। इसका उद्देश्य रहता है कि पुलिस जवानों में कितनी गंभीरता और अपने कार्य के प्रति सजग है। इसका वार्षिक निरीक्षण के दौरान जांच किया जाता है। निरीक्षण के दौरान किसी थाने एसपी कार्यालय निरीक्षण किया जाता है।

Categorized in: