0 अवैध खाद भंडारण पर तहसीलदार बिहारपुर टीम की कार्रवाई

सूरजपुर। जिले के दूरस्थ अंचल बिहारपुर क्षेत्र के  ग्राम नवाटोला एवं कुबेरपर में अवैध रूप से खाद भण्डारण की सूचना पर बुधवार को कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देश पर तहसीलदार बिहारपुर  संजय शर्मा के नेतृत्व में खाद गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। जहां ग्राम नवाटोला के खाद विकेता प्रेमलाल के गोदाम में 79 बोरी डी.ए.पी. खाद बिना किसी वैध दस्तावेज के प्राप्त हुआ जिसे जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की गई है। इसी तरह ग्राम कुबेरपुर में भी मोतीलाल यादव के खाद दुकान से 700 बोरी 35 टन अन्नदाता जीबो खाद बिना किसी वैध दस्तावेज के प्राप्त हुआ जिसे जब्त कर कार्यवाही की गई  है। कार्यवाही में तहसीलदार श्री शर्मा सहित राजस्व निरीक्षक कमला प्रसाद यादव, पटवारी भरतराम पैकरा, ओमप्रकाश, शशिकांत पैकरा ग्रा.कृ.वि.अ, मोतीलाल आरक्षक थाना बिहारपुर सक्रिय रहे।
0 खाद, बीज एवं कीटनाशक की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर ने किया टीम गठित      कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले में कृषकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, विक्रय प्रतिस्थानों का निरीक्षण करने, खाद, बीज एवं कीटनाशक की कालाबाजारी को रोकने  आवश्यक कार्यवाही हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का संयुक्त रुप से विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जिसमें सूरजपुर से दल प्रभारी  संजय राठौर तहसीलदार, श्री निरजकांत तिवारी, सहायक दल प्रभारी  एनपी सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, अनिल सोनी कृषि विकास अधिकारी, भैयाथान से ओपी सिंह तहसीलदार, सहायक प्रभारी दल अधिकारी अशोक कुमार सोनवानी, वरिष्ठ कृषि अधिकारी, ओड़गी से  सालिक राम गुप्ता तहसीलदार, संजय शर्मा तहसीलदार बिहारपुर, सहायक दल प्रभारी अधिकारी राजेश चौधरी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  केके सिंह, कृषि विकास अधिकारी को नियुक्त किया गया है।इसी तरह रामानुजनगर से  उमेश कुशवाहा तहसीलदार, सहायक दल प्रभारी प्रफुल्ल गुप्ता वरिष्ठ कृषि अधिकारी, प्रेमनगर से अमृता सिंह तहसीलदार, सहा. दल प्रभारी अधिकारी आरएल भारिया सहा. संचालक कृषि एवं प्रतापपुर  प्रतिक जायसवाल तहसीलदार,  तेजूप्रसाद यादव, सहा. दल प्रभारी अधिकारी  अनिल कुमार वर्मा अनु. कृषि अधिकारी तथा  शिवशंकर प्रसाद यादव वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

Categorized in: