दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत डाडकरवाँ शासकीय प्राथमिक शाला काफी वर्षो से जर्जर स्थिति में है। इस प्राथमिक शाला का भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई करने को विवश हैं।

शासन की ओर से इस स्कूल पर ध्यान नहीं देने से शासकीय प्राथमिक शाला का भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। कई वर्षों से भवन अति जर्जर के स्थिति में है। भवन की दीवारों पर जगह-जगह दरारें पड़ चुकी है। छत का प्लास्टर उखड़ रहा है। भवन के फर्स में जगह-जगह में गड्डे हो चुके हैं। इस भवन में नौनिहाल डर डरकर पढ़ाई करते हैं।

मानसून आ गई है बारिश होंने से छत से पानी टपकता है, जिसे नौनिहालों बाल-बाल बचे हैं। आजादी के इतने वर्षों बाद भी ग्राम पंचायत डाडकरवाँ के भविष्य गढ़ने वाले बच्चों के लिए सर्व सुविधा युक्त स्कूल भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि प्राथमिक विद्यालय में कुल 100 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इसके साथ ही 1 शिक्षक व 2 शिक्षिकाएं स्कूल में पदस्थ है। जबकि स्कूल का भवन कई वर्षो से जर्जर हालात में है। इसके बाद भी शासन प्रशासन, जनप्रतिनिधियों इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का यह विधानसभा क्षेत्र है। अपने निधि का उपयोग सीसी रोड सहित अन्य कार्यों कराते हैं लेकिन जनप्रतिनिधि बच्चों की पढ़ाई के लिए नए भवन की स्वीकृति के लिए राशि उपलब्ध नहीं कराते हैं। आपको बता दें कि प्रतापपुर विधानसभा से पूर्व में रामसेवक पैकरा गृहमंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन कई वर्षों से यह स्कूल की स्थिति ऐसी ही बनी है।

पूरे विकासखंड में कई विद्यालयों की स्थिति जर्जर है, हमने विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रस्ताव भेज दिए है, बजट आएगी तो विद्यालयों की मरम्मत कार्य जल्द कराएंगे।

एमएस धुर्वे
बीईओ, विकासखंड प्रतापपुर।

Categorized in: