राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर
एन एच 343 औराझरिया घाट में बस और ट्रक में हुई भिड़ंत, ट्रक चालक मौके से हुआ फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबे बस गढ़वा रोड से अंबिकापुर की ओर जा रही थी वहीं बलरामपुर की ओर से जा रही ट्रेलर वाहन ने बस को अपने चपेट में ले लिया और भिड़ंत हो गई आपको बता दें कि यह हादसा बड़ा हो सकता था कहीं बस और ट्रक आमने-सामने भिड़ जाती तो कईयों की जाने भी जा सकती थी लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया इस बात की खबर जैसे ही बलरामपुर जय अंबे इमरजेंसी सेवा 108 को लगी तत्काल 108 की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया

Categorized in: