राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर संकुल स्तरीय तीन दिवसीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण समपन्न।
संकुल केन्द्र जमुआटांड एवं डुमरखोरका के द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण संकुल प्रभारी शिव प्रसाद रवि संकुल प्राचार्य देवप्रसाद के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संकुल केन्द्र जमुआटांड परिसर में आयोजित किया गया जिसमें जन शिक्षा केन्द्र जमुआटांड एवं जन शिक्षा केन्द्र डुमरखोरका के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किए। उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अखिलेश सिंह यादव संकुल समन्वयक जमुआटांड मास्टर ट्रेनर कृष्णा प्रसाद संकुल समन्वयक डुमरखोरका द्वारा आपदा प्रबंधन, बाल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, बाढ़ में फंसे व्यक्ति को रस्सी बांध कर सुरक्षित निकालन, प्राथमिक उपचार, संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

Categorized in: