राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर -प्रदेश संगठन के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय आदेशोपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर रामानुजगंज के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले के महत्वपूर्ण पदों के लिए नामों की घोषणा कर दी। जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दिया।
कि रौशनलाल मणि पर भरोसा जताते हुए संगठन के टीम में जिला प्रचार प्रसार मंत्री के अहम पद हेतु नाम घोषित किया। वही सह मीडिया प्रभारी कि जिम्मेदारी सौपा
जिलाध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि ये अहम जिम्मेदारी उक्त नेताओं की सक्रियता एवं अनुभव के आधार पर सौंपा गया है। बता दें कि रौशनलाल मणि ने बीते कार्यकाल में आईटी सेल के जिला संयोजक के रूप में संगठन का कार्य कर चुके हैं तथा भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन तक में भी शामिल हो चुके हैं वही अनिल तिवारी द्वारा बीते कार्यकाल में भी सह मीडिया प्रभारी का दायित्व बखूबी निभाया जा चुका है।

Categorized in: