भैयाथान विकासखंड अंतर्गत खोपा पंचायत का मामला…

दतिमा मोड़/सूरजपुर (अनूप जायसवाल)- प्लास्टिक नामा चावल मिलने से चर्चा का बाजार गर्म है। कोटेदार की दुकान से प्लास्टिक के चावल की बात सामने आने के बाद से लोग अपनी सेहत को लेकर चिंतिंत हो गए हैं। लोगों का कहना है कि कोटे के चावल में कुछ अलग तरह के चावल दिख रहे हैं। इनका आरोप है कि जब इसे पकाया जा रहा है तो उसमें से चिपचिपा पदार्थ निकल रहा है। लोग इसे प्लास्टिक का चावल कहकर अब खाने से मना कर रहे हैं।

मिलावटी है….

दरअसल पूरा मामला सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोपा से जुड़े कोटेदार के यहां का है। ग्रामीणों का आरोप है कि मई माह का कोटे की दुकान से जो चावल मिल रहा है उसमें प्लास्टिक के चावल के दाने मिले हैं। यह खबर फैलते हुए कि कुछ ही देर में गांव में हड़कंप मच गया। गांव के निवासी इसे मिलावटी चावल बता रहे हैं। चावल में प्लास्टिक के चावल का दाना मिले होने की बात से लोग सकते में आ गए हैं। खबर मिलने के बाद जो लोग दुकान से चावल ले गए थे, वे भी वापस चावल ले आए और दूसरों के चावलों से मिलान करने लगे। जब अन्य लोगों के चावल में भी मिलावट के चावल दिखाई दिए तो लोग गुस्सा गए। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले राशन दुकान से इस तरह का चावल का वितरण कभी नहीं हुआ है। एक कट्टी में लगभग 4 से 5 किलो प्लास्टिक चावल होना बताया जा रहा है।

बेस्वाद है चावल…

गांव की महिला ज्योति कुमारी ने बताया कि इसमें प्लास्टिक का चावल मिला हुआ है। खाने में कोई स्वाद नहीं है. साथ ही बच्चों को खिलाने पर वह बीमार भी हो सकते हैं। लोगों का कहना है कि हम लोग इस चावल को अब जानवर को खिला देंगे। वहीं सुखमेन नाम की महिला का कहना है कि हम लोग कोटे से चावल लेकर आये थे। घर में जब उस चावल को बनाकर खाया तो वह प्लास्टिक जैसा निकला। उनका कहना है कि यह चावल हम लोग खाएंगे ही नहीं क्योंकि इस चावल के खाने से हम लोग बीमार भी हो सकते हैं।

इस मामले में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा से बात की गई तो उन्होंने कहा की आप के माध्यम से जानकारी मिल रही है यदि ऐसा है तो मैं खाद विभाग को तत्काल सूचना देकर जांच कराती हु।

देखें वीडियो …

Categorized in: