अंबिकापुर। लोगों की जान बचाने वाला डॉक्टर दो लोगों की जान लेने को उतारू हो गया। डॉक्टर ने पड़ोस में रहने वाले भाई-बहन पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल मिलाकर भर्ती कराया गया है। पूरा मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के करजी ग्राम के मांझापारा का है, जहा रहने वाले शिव लाल सोनी फेरी का काम करते हैं। रोज की तरह पिता आज भी फेरी के काम में गए हुए थे। घर पर बड़ी बहन कविता सोनी और उसका भाई प्रिंस सोनी अकेले थे, तभी पड़ोस में रहने वाले एक डॉक्टर समीर के द्वारा अज्ञात कारणों से घर में घुसकर दोनों भाई-बहनों पर हथियार से वार कर घायल कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते हैं मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया है। यहां दोनों का उपचार जारी है, वहीं कविता की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Categorized in: