अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में व्यवसायी के दुकान, गोदाम के अंदर से चोरी हुई पिकअप वाहन को पुलिस ने बलरामपुर से बरामद करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बीते 25 मई को राम अग्रवाल ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कर बताया था कि भगवानपुर स्थित गोदाम में खड़ी उनकी पिकअप वाहन को अज्ञात चोर द्वारा पीछे के शटर का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस इसकी जांच में जुटी और मुखबिर से मिली सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपित देवचंद अगरिया को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पिकअप वाहन को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Categorized in: