मनेन्द़गढ़! नव पदस्थ कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को पहली बार मनेंद्रगढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने खंड स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और वस्तु स्थिति की जानकारी ली तथा मनेंद्रगढ़ वासियों से सौजन्य भेंट की ! नव पदस्थ कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर पूर्व में मनेंद्रगढ़ में अपर कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके थे जिस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण व साहसिक निर्णय लिए थे जिसकी याद आज भी मनेंद्रगढ़ वासी संजोए हुए हैं आज मंगलवार को कोरिया कलेक्टर को अपने बीच पाकर बहुत ही हर्षित हुए और कोरिया कलेक्टर को गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर के कुशल प्रशासनिक क्षमता से संपूर्ण कोरिया जिले का समुचित विकास होगा ! उल्लेखनीय है कि पूर्व कोरिया कलेक्टर डोमन सिंह के गौरेला पेंड्रा मरवाही स्थानांतरण हो जाने के बाद कोरिया जिले का नया कलेक्टर एसएन राठौर को बनाया गया है ! नव पदस्थ कोरिया कलेक्टर अपना पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को पहली बार मनेंद्रगढ़ के सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर उनसे विभिन्न संस्थाओं के लोग मिलकर गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया ! कोरिया कलेक्टर राठौर से अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं सहित संबोधन साहित्य कला परिषद के सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर कोरिया कलेक्टर से सौजन्य भेंट की ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने भी गुलदस्ता भेंट कर कोरिया कलेक्टर से सौजन्य भेंट कर नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं की ओर कलेक्टर एसएन राठौर का ध्यानाकर्षण कराया ! इस दौरान मनेंद्रगढ़ वासियों ने कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर के पूर्व में मनेंद्रगढ़ में अपर कलेक्टर के रूप में सेवा दे चुके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख कर कोरिया जिले के संपूर्ण विकास की आशा व्यक्त की है! कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर स्थानीय विश्राम गृह में आम जनों से सौजन्य भेंट करने के पश्चात खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा वस्तु स्थिति की जानकारी ली वही स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉक्टर सुरेश तिवारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं तथा कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम को लेकर विस्तृत जानकारी दी ! कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर ने खंड स्तरीय सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है तथा ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों को निर्वहन करने को निर्देशित किया है !

Categorized in: