प्रदेश के एकमात्र शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में थी जांच की सुविधा
अंबिकापुर। राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के पैथोलॉजी विभाग में इम्यूनोहिस्टोकेमेस्ट्री की जांच सुविधा प्रारंभ हो गई है। पहले मरीजों को उक्त जांच के लिए निजी लैब या अन्य शहरों में जाना पड़ता था, जिसमें अधिक खर्च की स्थिति बनती थी। यह जांच शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रारंभ होने से सरगुजा संभाग के मरीजों को बड़े शहरों में जाने से राहत मिलेगी एवं रिपोर्ट भी कम समय में मिल सकेगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ.लखन सिंह ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अस्पताल में संपूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध कराने की है। इस दिशा में कई कदम उठाए गए, जिससे कोरोनाकाल से अस्पताल में मिलने वाली जांच सुविधाएं लोगों के लिए रामबाण साबित हुई हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.रमनेश मूर्ति भी अस्पताल में सुविधाओं को लेकर हमेशा चर्चा करते हैं। अस्पताल में व्याप्त कमियों को लेकर उनसे हमेशा चर्चा होती है। समय-समय पर अस्पताल को जनता के लिए बहुउपयोगी व सर्वसुविधायुक्त बनाने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व रेडक्रॉस के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का मार्गदर्शन मिलते आ रहा है। अस्पताल में कैंसर की जांच प्रारंभ होने के कारण इसका लाभ यहां की गरीब जनता को मिल रहा है। विभागाध्यक्ष पैथोलाजी विभाग डॉ.आरसी आर्य ने बताया कि इम्यूनोहिस्टोकेमेस्ट्री की जांच सुविधा महाविद्यालय में प्रारंभ होना एक बड़ी उपलब्धि है, जो वर्तमान में राज्य के एकमात्र शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में उपलब्ध है।

Categorized in: