राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर – जिला मुख्यालय में 14 अप्रैल राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य में शहीद हुए अग्निशमन अधिकारी/ कर्मचारियों के आत्मा की शांति के लिए जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नगर सेना बलरामपुर एवं नगर सैनिकों के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बलरामपुर जिले वासियों को अग्नि सुरक्षा उपाय के प्रति जागरूक करते हुए पुराना बस स्टैंड कलेक्टर बंगला के पास से संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक अग्निशमन कर्मचारियों एवं जवानों के द्वारा मौन रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को अग्नि से बचाव करने के बारे में बैनर के माध्यम से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला अग्निशमन अधिकारी को द्वारा अग्नि दुर्घटना से होने वाले नुकसान एवं बचाव के उपाय कर्मचारियों जवानों को बताया गया। सभी जवानों को निर्देशित किया गया कि वे सभी स्कूल,कॉलेजों, हाट बाजार सभी रहवासी एवं कमर्शियल क्षेत्रों में जाकर आम जनता को अग्नि सुरक्षा उपायों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर जागरूक करने का प्रयास करें। इस अवसर पर जिला अग्निशमन अधिकारी एन खलखो उप निरीक्षक अखिलेश कुमार फायरमैन सरवन कुमार लकड़ा वाहन चालक कम ऑपरेटर फ्रांसिस जेवियर मेजर संजय पटेल शिव प्रवेश दुबे धर्मजीत नेताम एवं कार्यालय के सभी जवान उपस्थित थे।

Categorized in: