बलरामपुर सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत ने बलरामपुर वन मंडल अधिकारी को पत्र लिखते हुए अवगत कराया कि वन परीक्षेत्र अधिकारी चांदो के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि वन परीक्षेत्र अधिकारी चांदो के ऊपर जांच हेतु आपके कार्यालय 30 मार्च 2022 को तीन दिवस के भीतर जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही गई थी। संबंधित जांच अधिकारी के द्वारा किसी प्रकार का संतोषजनक जांच की कार्यवाही नहीं करने पर आपके कार्यालय को स्वयं सहायता समूह की महिला द्वारा 6 अप्रैल 2022 वन परीक्षेत्र अधिकारी चांदो के कृत्य दुर्व्यवहार के प्रति आपको कार्यालय को आवेदन पत्र देकर अवगत कराया गया था। जहां समूह के महिलाओं के द्वारा प्रतिलिपि जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला बलरामपुर को सूचनार्थ किया गया था। इसी को देखते हुए आदिवासी बाहुल्य जिला एवं पांचवी अनुसूची जिला होने के कारण क्षेत्र के भोले भाले आदिवासियों के साथ एवं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वन परिक्षेत्र अधिकारी के विरोध में रेंजर हटाओ जंगल बचाव छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दिनांक 18 अप्रैल दिन सोमवार से आरंभ होगा। इस बीच वन परीक्षेत्र अधिकारी चांदो को पर उचित कार्यवाही नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद भूख हड़ताल भी किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी वन मंडल अधिकारी जिला एवं प्रशासन की होगी।

Categorized in: