रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 2 में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन के द्वारा वहां जहां कंटेंटमेंट जोन घोषित कर 400 मीटर एरिया को सील कर दिया गया यहां तक कि लोगों के घरों के पीछे के रास्ते में तालाबंदी एवं तार जाली तक लगा दिया गया वहीं दूसरी और आज सुबह एक ट्रक कोरोना पॉजिटिव मिले मरीज के घर के नजदीक से सामग्री लोड कर रहा था तो वार्ड वासियों में आक्रोश पनप गया जैसे ही ट्रक सामग्री लोड करके  कंटेनमेंट जोन पार करने लगा तभी वार्ड वासियों ने ट्रक को रोक लिया एवं कंटेंटमेंट जोन में ट्रक घुसाने एवं माल लोडिंग करने का विरोध करने लगे सूचना पर तहसीलदार भरत कौशिक मौके पर पहुंचे जहां वार्ड वासियों एवं तहसीलदार के बीच नोकझोंक भी हुई वार्ड वासी जानना चाह रहे थे कि ट्रक को कंटेनमेंट जोन में घुसने एवं माल लोडिंग के अनुमति कैसे मिल गई वहीं एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रतीक सिंह से भी तहसीलदार की तीखी नोकझोंक हुई इसके बाद ही ट्रक वहां से निकल सकी।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे के करीब वार्ड क्रमांक 2 में बने कंटेनमेंट जोन में एक ट्रक 5 से 6 लेबरों के साथ घुसा जो कोरेना पॉजिटिव आए मरीज के घर के नजदीक से ही सामग्री लोड करने लगा जैसे ही वार्ड वासियों ने सामग्री लोड होते देखा इसकी सूचना तहसीलदार एसडीएम को दी जिसके बाद ट्रक माल लोड करके निकलने लगा तो वार्ड वासियों ने ट्रक को लरंगसाय चौक के समीप बने कंटेनमेंट जोन के अंदर रोक लिया। जिसके बाद सूचना पर तहसीलदार भरत कौशिक मौके पर पहुंचे तो वार्ड वासियों ने जानना चाहा कि जब कंटेनमेंट जोन में दवाई दुकान बंद है पेट्रोल पंप बंद है घरों के पीछे में ताला लगा दिए गए हैं ऐसे में कंटेनमेंट जोन में ट्रक घुसने एवं झारखंड के मजदूरों से माल लोड करने की अनुमति कैसे मिली। तहसीलदार एवं वार्ड वासियों के बीच बहस भी होने लगा तहसीलदार के सख्त तेवर के बाद ही वार्ड वासी वहां से गए वहीं एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रतीक सिंह से भी तहसीलदार की नोकझोंक हुई। तहसीलदार ने प्रतीक सिंह से कहा कि जब आप वार्ड क्रमांक 14 के निवासी है तो यहां कैसे आ गए तो वही प्रतीक सिंह ने भी सवाल उठाया कि कंटेनमेंट जॉन के लोगों की सुविधाओं का ख्याल क्यों नहीं रखा जा रहा है। यदि लोगों को विश्वास में लेकर कार्य किया जाता तो इतने लोग यहां एकत्रित नहीं होते।

साहब मुझे कुछ हुआ तो जिम्मेवार आप लोग होंगे- जब वार्ड वासियों का तहसीलदार से बहस हो ही रहा था तब वार्ड क्रमांक 2 के राजेश अग्रवाल भी पहुंचे जो हार्ट पेशेंट है और फिलहाल में ही उनकी बायपास सर्जरी भी हुई है उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने मुझे प्रतिदिन 2 किलोमीटर घूमने को कहा है मेरा तबीयत अब धीरे-धीरे बिगड़ने लगा है साहब अगर मुझे कुछ होता है तो आप लोग ही जिम्मेवार होंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से हम भी सावधानी बरत रहे हैं परंतु सख्ती के नाम पर ऐसा टॉर्चर अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है साहब।

तहसीलदार बनाने लगे वीडियो- जब तहसीलदार भरत कौशिक मौके पर पहुंचे तो कंटेंटमेंट जोन में  1 पुलिसकर्मी की ड्यूटी थी इस दौरान वार्ड वासियों से तीखी नोकझोंक तहसीलदार की होने लगी एवं भीड़ भी बढ़ने लगी थी तब तहसीलदार बोले कि आप लोग धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं आप सब पर कार्रवाई होगी जिसके बाद तहसीलदार वीडियो बनाने लगे। तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई।

Categorized in: