थाना कोतवाली में नारकोटिक्स टास्क फोर्स के द्वारा की गई कार्रवाई
सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कोरेक्स सप्लाई के चेन को तोड़ा गया
अंबिकापुर। नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान के तहत सरगुजा व बिलासपुर संभाग एवं उसके आस पास के इलाकों के भोले-भाले लोगों को नशीली दवाओं के व्यसन में डालने वाले मुख्य आरोपित अतिकुर रहमान पिता रहमतुल्ला अंसारी (42) निवासी गढ़वा झारखंड सहित छह कोचियों व नशेड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित केजीएन मेडिकल एजेंसी का संचालक है, जो नशीली कफ सीरप खपाने के उद्देश्य से सोनपुर खनिज बेरियर के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपित अतिकुर रहमान व अंबिकापुर शहर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में चेन के रूप में काम करने वाले व सीरप का सेवन करने वाले अन्य पांच आरोपित रवि कुमार राजवाडे पिता जगेश्वर लाल राजवाडे (25) निवासी कतकालो खालपारा दरिमा, मो.असलम पिता मो. शरीफ (38) निवासी मोमिनपुरा, विकास दास उर्फ मुन्ना पिता धनुकधारी पनिका (20) निवासी बरियों बस स्टैण्ड, मो.आरिफ खान पिता अब्दुल रहमान (36) निवासी बेहराडिह सेमरपारा लुण्ड्रा, रंजीत चौधरी पिता कृष्णा चौधरी (24) निवासी नमनाकला हाउसिंग बोर्ड अंबिकापुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपित फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
उक्त कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज व पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति का अभियान, नवा बिहान के तहत की गई है। पुलिस को नशे के लिए सीरप की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश थी। इसी क्रम में थाना बतौली और कोतवाली अंबिकापुर में 21 एवं 23 मार्च को आरोपित छोटू व राहुल गुप्ता को नशीली कफ सीरप के साथ पुलिस ने पकड़ा था, दोनों को जेल भेजा गया था। नशीली कफ सीरप मुख्य आरोपी अतिकुर रहमान के द्वारा विक्रय किया गया था। नशीली कफ सिरप का बैच नंबर एक ही है। आरोपित अतिकुर रहमान के कब्जे से 125 नग नशीली कफ सिरप कीमत करीब 50 हजार रुपये का जब्त किया गया है। प्रकरण में आरोपितों के विरुद्ध अपराध कमांक 269/22 धारा 21सी, 29, 27ए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, बाद में सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्रवाई में शामिल टीम- निरीक्षक भारद्वाज सिंह, निरीक्षक दिलबाग सिंह, निरीक्षक एलरीक लकड़ा, उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, सउनि राजेश्वर महत, आरक्षक मंद गुप्ता, कुन्दन सिंह, शिव राजवाडे, विमल कुमार साहबाज अंसारी, सीनु फिरदौसी, मनीष सिंह, अतुल सिंह, विरेन्द्र पैकरा, जितेश साहू, राकेश एक्का सक्रिय रहे।

Categorized in: