मनेन्द़गढ़ ! शिक्षा विभाग के सभापति व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने सोमवार को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ में नवमी की छात्राओं को साईकिल वितरण किया। छात्राएं साइकल पाकर खुशी खुशी साइकिल लेकर अपने घर गई अब छात्राएं अपने घर से स्कूल साइकिल से आना जाना कर सकेंगी ! इस दौरान स्कूल के प्राचार्य श्री शुक्ला जी ने बताया कि प्रतिवर्ष शासन की महती योजना सरस्वती सायकल योजना के तहत नवमी में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों की छात्राओं को साइकल वितरण किया जाता है ! शैक्षणिक सत्र 2019 – 20 मैं स्कूल की नवमी में पढ़ने वाली 150 छात्राओं को साइकिल वितरण किया जाना था लेकिन साइकिल वितरण में कोरोना वायरस के चलते देरी हुई अब सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए 10 – 15 छात्राओं को घर से बुलाकर साइकिल वितरण कराया जा रहा है ! साइकिल वितरण के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षद अनिल प्रजापति, अभय तेज बड़ा सहित गिरधर जायसवाल, सुधु लाल वर्मा, राजेश सिंह, आशीष राय तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे !

Categorized in: