दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- करंजी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नावापारा- सलका मार्ग माध्यमिक शाला के समीप सोमवार की देर रात को टेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 5058 व कार क्रमांक सीजी 04 डीएच 2300 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं पुलिस ने घायलों को तत्काल घटनास्थल जिला अस्पताल भेज दिया। वही एक गंभीर रूप से घायल यक्ति को जिला अस्पताल से जीवन ज्योति अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बतरा (मिसिरपारा) निवासी फुलेश्वर मिश्रा, इंद्रमणि पांडे, दिनेश पांडे, सुरेश पांडे चारो सूरजपुर से पेशी निपटाकर वापस घर आ रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा करंजी साइडिंग से कोयला खाली करकर माइंस जा रही ट्रेलर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सामने बैठे 95 वर्षीय फुलेश्वर पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतना जबरदस्त थी कि कार की धज्जियां उड़ गई। और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कार सवार कोई नहीं बचे होंगे। लेकिन जाको राखे साईया, मार सके ना कोई?

चौकी प्रभारी ने पुलिस स्टाफ व ग्रामीणों की मदद से कार निकाला बाहर….

टक्कर से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर कि स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी व पूरी टीम ने फसे हुए शव को ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क पर बाधित यातायात को तत्काल सुचारू करवाया।

सड़क पर जेबरा क्रॉसिंग होता तो नहीं होती दुर्घटना….

इन दिनो नावापारा-सलका मार्ग पर घटना थमने का नाम नहीं ले रही है और लगातार ट्राला चल रही हैं कुछ दिनों पहले बड़ी-बड़ी गाड़ियों से बालू ले जाया करते थे अब उससे ज्यादा कोयला लेकर साइडिंग आया करते हैं सभी ट्राला हाईस्पीड में सड़को से गुजरा करती है यदि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क पर जेबरा क्रॉसिंग लगाया होता तो आए दिन दुर्घटना नहीं होती?

Categorized in: