अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज गई युवती को एक युवक ने युवती को गोली मार दी, इसके बाद युवक खुद पर भी गोली चला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती को गंभीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज, अस्पताल ले जाया गया है। घटना के समय युवती कॉलेज में सहेलियों के साथ खड़ी थी।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला मुख्यालय से सत्तर किलोमीटर दूर स्थित प्रेमनगर कॉलेज में सुबह करीब दस बजे युवती अपने सहेलियों के साथ कॉलेज में खड़ी थी, तभी संजय भगत नामक युवक आया और उसने युवती की सहेलियों से कहा कि वे दूर चली जाएं, उसे कुछ बात करनी है। कुछ युवतियां हटी ही थीं कि अचानक संजय ने कट्टे से युवती को गोली मार दी। यह देख पास खड़ी सहेलियों की चीख निकल गई। इसके बाद संजय ने खुद के सिर पर कट्टा रख ट्रिगर दबा दिया, जिससे मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई। गोली लगने से युवती गंभीर रूप घायल हो गई है, हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Categorized in: