मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ

अंबिकापुर। छतीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ 11 मार्च को हुआ। अतिथियों के द्वारा राज्य गीत के साथ महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की गई। शुभारंभ के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का आगाज हुआ।
समारोह को सबोधित करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने कहा मैनपाट महोत्सव की भव्यता और आकर्षण दिनों दिन बढ़ती जा रही है है। महोत्सव केवल पर्यटन और मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि मैनपाट के विकास को गति देने के लिए आयोजित होता है। मैनपाट महोत्सव विकास के नये मॉडल की अवधारण को परिलक्षित कराता है। यही कामना है कि यह आयोजन होते रहे और मैनपाट विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा पर्यटकों की सुविधा के लिए आने वाले समय में मैनपॉट में हवाई पट्टी बनेगी, जिससे हवाई मार्ग से भी लोगों का आना-जाना होगा। खाद्य मंत्री ने कहा कि मैनपाट महोत्सव की शुरुआत छोटे रूप से हुई थी। आज इसकी भव्यता और प्रसिद्धि में कई गुना वृद्धि हो गई है। मैनपाट में तिब्बती, यादव, आदिवासी सहित अन्य वर्ग को लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हंै। इसी प्रकार के भाई-चारे की बदौलत यहां शांति और सुकून है। मैनपाट अपने प्राकृतिक सुंदरता और जलवायु से जाना जाता है। इस सुंदरता को बनाए रखने के लिए पेड़ों को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा छत्तीासगढ़ सरकार विकास की गति को आगे बढ़ाने निरंतर प्रयास कर रही है। लुंड्रा विधायक डॉ.प्रीतम राम ने कहा कि क्षेत्रवासी मैनपाट महोत्सव का भरपूर आनंद उठाएंगे। आने वाले समय में मैनपाट की भव्यता और बढ़ती जाएगी। इस अवसर पर छतीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, जनपद अध्यक्ष उर्मिला खेस्स, छत्तीसगढ गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, मुख्य वन संरक्षक अनुराग श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं पर्यटक उपस्थित थे।
सैलानियों को आकर्षित करेगा आयोजन-कलेक्टर
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा मैनपाट महोत्सव में इस बार प्रदेश और देश के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति होगी, वहीं सरगुजिहा संस्कृति और विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए हैं, जो सैलानियों को आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही पहाड़ी कोरवा सम्मेलन, एडवेंचर स्पोर्टस, कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।
कुमार ने कविताओं से जीता दर्शकों का दिल, खूब बटोरी ताली
प्रख्यात कवि डॉ.कुमार विश्वास ने मैनपाट महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को अपनी चिर-परिचित अंदाज में कविता पाठ शुरू किया तो दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से जोरदार अभिनंदन किया। उनकी वाक्तृत्व कला ने दर्शकों का विश्वास जीता और कविता की हर पंक्ति पर खूब ताली बटोरी। डॉ.विश्वास ने जब स्वयं से दूर हो तुम भी स्वयं से दूर हो, हम भी कविता सुनाना शुरू किया और दर्शक हाथ उपर उठाने लगे। बहुत मशहूर हो तुम भी, बहुत मजबूर हैं हम भी अत: मजबूर हो तुम भी पर दर्शक खूब झूमे। इसके बाद कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है गीत पर दर्शकों पर मानो दीवानगी छा गई। कवि डॉ.विश्वास ने अपने करीब डेढ घंटे से अधिक के कार्यक्रम में मैनपाट की खूबसूरती तथा सरगुजा के ऐतिहासिकता से अभिभूत होते हुए यहां कई बार आने की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्यों पर भी अपने अंदाज में कविता के माध्यम से प्रकाश डाला।
बालीवुड गायिका ऐश्वर्या पंडित एवं छत्तीसगढ़ी गायिका अल्का चंद्राकर आज जमाएंगी रंग-
महोत्सव के दूसरे दिन 12 मार्च 2022 को मशहूर बालीवुड गायिका ऐश्वर्या पंडित एवं छत्तीसगढ़ी गायिका अल्का चंद्राकर के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 11 से 11:05 तक पूर्णिमा पटेल के द्वारा शुभारंभ वंदना, 11:05 से 11:20 तक मदारी आट्र्स सरगुजा, 11:20 से 11:25 हेमंत दास, 11:25 से 11:30 आयुष नामदेव, 11:30 से 11:55 आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर एवं अन्य कवि, 11:55 से 12 कृष्णा यादव, 12 से 12:25 डॉ.देवेन्द्र दुबे एवं अन्य कवि, 12:25 से 12:45 रजी मोहम्मद, 11:45 से 1:05 शिवम म्यूजिकल इवेंट, 1:05 से 1:15 अब्दुल रजीक खान, 1:20 से 1:25 अंकित गुप्ता, 1:35 से 1:40 मनीष यादव, 1:40 से 1:45 साजन प्रकाश पाठक, 1:50 से 2:10 रंजीत सारथी, विजय सिंह दमाली एवं साथी, 2:10 से 2:15 बैजंती यादव पोकसरी बतौली, 2:23 से 2:31 मीरा किन्नर, 2:41 से 3:05 अमनदीप, गरूण द बैंड, 3:05 से 3:10 प्रियांशु मिश्रा लिटिल चैम्प, 3:10 से 3:12 स्तुती जायसवाल लव मी इंडिया फेम, 4:07 से 4:30 प्रदीप कुमार चौबे, 4:30 से 4:50 भुवन नगेशिया, अंजली एवं साथी, 4:50 से 4:57 आंनदिता तिवारी, 4:57 से 5:15 जसप्रीत कौर, 5:15 से 5:25 सृष्टि सिंह, 5:25 से 5:45 रंग तरंग, तारा साहू, 5:50 से 6 डांस एंड स्पार्क डांस ग्रुप, 6 से 6:30 स्वप्निल जायसवाल एंड पार्टी, 6:30 से 6:40 संजीव, 6:40 से 7:05 लल्लु राज एवं साथी, 7:05 से 7:20 अंजना दास, 7:20 से 7:45 द वेपन्स मेंबर्स, चरचा कॉलरी, 4:45 से 8 श्रुति, 8 से 8:45 ऐश्वर्या पंडित, 8:50 से 8:55 शिव झांकी, 8:55 से 10 अल्का चंद्राकर तथा 10 से 10:30 तक राजेश मिश्रा पंखिड़ा फेम की प्रस्तुति होगी।

Categorized in: