राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने अल्प प्रवास के दौरान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आरागाही एयर स्ट्रीप पहुँचे। जहां उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय मौजुद थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल के जिला आगमन पर सरगुजा संभागायुक्त श्री जी.आर.चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त श्री अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, वनमण्डलाधिकारी श्री विवेकानन्द झा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस.एस. पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज श्री गौतम सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित

Categorized in: