राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुरबलरामपुर- मुख्यालय में कलेक्टर के भ्रमण के बाद नगर पालिका परिषद हरकत में आई कलेक्टर की फटकार के बाद नगर पालिका परिषद के द्वारा शहर की साफ सफाई के साथ-साथ सौंदर्य करण का भी कार्य जोरों पर चल रहा है। बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू जिले के प्रशासनिक अमले के साथ 2 मार्च की देर शाम नगर का भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद के सीएमओ सुमित गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे। जहां बलरामपुर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने भ्रमण के दौरान शहर के मुख्य मार्ग एवं चौक चौराहों में स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा दस दिवस में नगर की रोड लाईट व्यवस्था ठीक करने एवं नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने चांदो चौक में हाई मास्ट लाईट लगाने तथा ऑटो रिक्शा स्टैण्ड को भी व्यवस्थित करने निर्देश दिये। सब्जी मार्केट एवं मीट मार्केट के निरीक्षण में उन्होंने सब्जी मार्केट मे देर शाम लोगों की सुविधा हेतु लाईट व्यवस्था एवं साफ-सफाई करने व मीट मार्केट को व्यवस्थित करने के लिए प्रपोजल तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिये। थे कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भी नियमित रूप से शहर का भ्रमण कर आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।कलेक्टर के निर्देशन के बाद बलरामपुर मुख्यालय में अस्त-व्यस्त पड़ी डिवाइडर की रेलिंग डिवाइडर में लगे पौधों में पानी सींचना, बंद पड़ी रोड लाइट के सुधार कार्य को भी नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के द्वारा शुरू कर दिया गया है। वही बलरामपुर को सुंदर बलरामपुर बनाने का कार्य भी पूरे जोर सोर से चल रहा है।

Categorized in: