अंबिकापुर। प्रदेश सरकार द्वारा खोले जा रहे आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर बतौली हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि कांग्रेस सरकार हिन्दी मीडियम स्कूल को बंद कर रही है। दो घंटे से अधिक छात्र-छात्राएं नेशनल हाईवे 43 में डटे रहे, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ।

Categorized in: