अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। नगर में अब दो दिन की साप्ताहिक बंदी को हटा दिया गया है। शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी. सिर्फ रविवार को ही बाजार बंद रहेगा। इस आदेश के जारी होने से कुसमी के व्यपारियो में हर्ष व्याप्त हैं। शासन ने मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सेनिटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ रविवार को साप्ताहिक बंदी पहले की तरह जारी रखने का निर्णय लिया हैं।

इस ओर व्यापारियों ने स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज को अवगत कराया था. जिसके बाद विधायक के प्रयास से शासन द्वारा शनिवार को नगर पंचायत कुसमी में पूर्व की भांति सभी दुकानें खोलने तथा हाट बाजार लगाने एवं गोमास्ता एक्ट के तहत नगर पंचायत कुसमी क्षेत्र अंतर्गत आवश्यक सेवाएं पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं मेडिकल सेवाओं को छोड़कर शेष समस्त दुकाने प्रत्येक रविवार को पूर्णता बंद रखने का आह्वान किया है। व्यपारियो ने इस आदेश का स्वागत करते हुवे चिंतामणि महराज को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

शनिवार को नहीं रहेगी साप्ताहिक बंदी

स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव ने संबंधित उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि स्थिति का आकलन कर साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट देने पर विचार किया जाए। इस पर शासन ने विचार के बाद शुक्रवार की शाम को इस संबंध में कार्यालय अनुविभागीय दंडाधिकारी कुसमी द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया। इस आदेश के अनुसार आने वाले शनिवार (5 मार्च) को साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी। कुसमी में शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू रखा गया था। अब व्यापारियों के मांगों के अनुरूप तथा व चिंतामणि महराज के प्रयास से रविवार एक दिवस को साप्ताहिक बंदी रहेगी. विधायक चिंतामणि महाराज ने आम नागरिकों को संदेश दिया हैं कि शासन के विस्तृत गाइड लाइन का पालन हम सभी को करते हुवे प्रत्येक स्थान पर और प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का ख्याल रखना हैं। जिससे स्वम् व परिवार सुरक्षित रह सकें।

Categorized in: