राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर-बलरामपुर मुख्यालय में कनिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के अध्यक्ष सुरेश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं न्यायालय तहसीलदार रायगढ़ परिसर के भीतर नायब तहसीलदार लिपिक एवं भृत्य से मारपीट कर गाली गलौज की घटना पर एफआईआर उपरांत भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से संघ के पदाधिकारियों में रोष है। जिसको देखते हुए आज से हमारे द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल में बलरामपुर जिले भर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार अन्य राजस्व निरीक्षक संघ ,पटवारी संघ ,लिपिक संघ, लघु वेतन संघ, कोटवार संघ भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा जब तक इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Categorized in: