गिरजा ठाकुर
मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया, 2.25 लाख की शराब जब्त
अंबिकापुर। मध्यप्रदेश की ओर से एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर शहर आ रहे अपचारी बालक के साथ एक युवक को मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आज इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली की एक इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एचके 1169 में दो लोग काफी मात्रा में मध्यप्रदेश की शराब लेकर आ रहे है। थाना प्रभारी द्वारा इस जानकारी उच्च अधिकारी को देकर पीडब्ल्यूडी तिराहे में घेराबंदी कर वाहन का इंतजार कर रही थी। इनोवा वाहन को आता देख उसे रोकर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी करने पर वाहन के अंदर 26 पेटी गोवा शराब, 1 पेटी रॉयल स्टेग, 5पेटी ब्लू चीप, 1 पेटी रॉयल चैलेंज कुल 33 पेटी शराब मिली जिसकी कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये आंकी गयी।
वाहन समेत शराब तथा आरोपियों को थाने लाकर पुलिस ने शराब के संबंध में दस्तावेजों की मांग की जिसपर आरोपी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जहरुद्दीन पिता कसमुद्दीन उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी पठानपुरा लखनपुर का रहने वाला बताया और शराब को अंबिकापुर ले जाने की बात कही। पुलिस ने वाहन को जप्त कर आरोपी पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सचिन सिंह, आरक्षक प्रमोद यादव, जितेंद्र ठाकुर, शंभू यादव, अजय पोया सक्रिय रहे।
अवैध शराब को लेकर सक्रिय पुलिस-
थाना प्रभारी व उनकी टीम के द्वारा ताबड़तोड़ अवैध शराब की तस्करी करने वालो पर शिकंजा कसता जा रहा है। विदित हो पिछले माह मोटरसायकल से अवैध शराब की तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली थी। वहीं उसके कुछ दिन बाद एक वाहन में भी मध्यप्रदेश की शराब की तस्करी करते दो लोगांे को पकड़ा गया था। थाना प्रभारी की सक्रियता के कारण पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से यह बात साफ है अब क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी करने वालों की खैर नहीं है।

Categorized in: