बलरामपुर- जिले के कंडा ग्राम पंचायत में राशन सामग्री वितरण में गड़बड़ी करने के संबंध में आज ग्राम पंचायत कंडा के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपने शिकायत दर्ज कराई। ग्राम वासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत कंडा में राशन दुकान संचालक के द्वारा बीपीएल राशन कार्ड धारियों को अतिरिक्त चावल नहीं दिया जाता है। कई बीपीएल कार्ड धारियों को राशि लेकर चावल दिया जा रहा है। जबकि बीपीएल कार्ड धारियों को निशुल्क चावल देना शासन के तरफ से निर्देश प्राप्त है। उसके बाद भी राशन दुकान संचालक के द्वारा मनमानी तरीके से कार्य किया जाता है। दुकान संचालक के द्वारा मिट्टी तेल सभी हितग्राहियों को नहीं देने की शिकायत उन्होंने पत्र के माध्यम से कलेक्ट्रेट में की है। वही इस संबंध में ग्राम वासियों ने अपनी शिकायत खाद्य अधिकारी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के नाम भेजा है।

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव ने चर्चा करते हुए बताया कि ग्रामीणों के द्वारा उन्हें अनियमितता के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि गरीबों का हक मारना अच्छी बात नहीं है। शासन के द्वारा निर्धारित इन्हें दिए जाने वाले राशन मिलनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि संचालक के द्वारा बार-बार क्षेत्रीय विधायक का जिक्र किया जाता है मैं क्षेत्रीय विधायक जी से भी कहना चाहूंगा कि अगर ग्रामीणों की शिकायत आप तक पहुंचती है तो उस पर उन्हें संज्ञान में लेकर कार्यवाही करना चाहिए।

जनपद पंचायत अध्यक्ष

जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय सिंह पैकरा ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत कंडा में राशन सामग्री वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिली है उन्होंने कहा कि इस संबंध में हुआ संबंधित शाखा के अधिकारियों से बात करेंगे। इस तरीके से गरीबों के हक मरना अच्छी बात नहीं है।

Categorized in: