अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के ग्राम सिरसी निवासी एक युवक ने हाथ की कलाई काट ली। स्वजन उसे सूरजपुर से रेफर करने पर राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध अस्पताल में भर्ती कराए थे, जहां उपचार के बीच दस दिन के अंतराल में उसकी मौत हो गई। युवक ऐसा कदम क्यों उठाया यह अस्पष्ट है।
पुलिस ने बताया कि सिरसी निवासी अल्ताफ हुसैन पिता असगर हुसैन (23) बीते 31 जनवरी की रात लगभग 10 बजे अपने भाई साजिद को फोन करके बोला कि उसे ढूढने की कोशिश मत करना, सुबह मिल जाऊंगा। इसकी जानकारी वह परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। स्वजन तबीयत खराब होने की संभावना पर खोजने निकले तो अल्ताफ जूनापारा में बिजली के पोल के पास लेटा हुआ मिला। उसके हाथ से खून का रिसाव हो रहा था। स्वजन उसे सूरजपुर जिला अस्पताल ले गए, यहां उसे भर्ती करने के बाद अगले दिन चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। अंबिकापुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Categorized in: