महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर जताया आभार

मनेंद्रगढ़ ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने शुक्रवार को शहर में नवनिर्मित 8 आंगनबाड़ी केंद्रों का लाल फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया है और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंडा खिला कर उनके पोषित होने की कामना की ! महिला एवं बाल विकास मनेंद्रगढ़ की परियोजना अधिकारी प्रभा लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के प्रत्येक वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है जिनकी संख्या वर्तमान में 34 है जिसमें शासन द्वारा सात आंगनबाड़ी केंद्र भवन पूर्व में बनाकर उपलब्ध कराए गए थे जिससे सात आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद का भवन उपलब्ध हो गया था शेष 27 आंगनबाड़ी केंद्र किराए पर चल रहे हैं जिससे काफी परेशानी हो रही है! शासन द्वारा आठ आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 45 हजार की राशि प्रदान की गई थी और निर्माण एजेंसी नगर पालिका को बनाया गया था ! नगर पालिका के द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में 2 आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्रमांक 17 में 1 आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्रमांक 20 में 2 आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्रमांक 21 मैं 1 आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्रमांक 13 में 1 आंगनबाड़ी केंद्र तथा वार्ड क्रमांक 14 में 1 आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया गया था! सभी आठ नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने अपने परिषद के सदस्यों के साथ प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र भवन में पहुंचकर लाल फीता काटकर आंगनबाड़ी केंद्रों का विधिवत् शुभारंभ किया ! इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रभा लकड़ा ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन उपलब्ध कराए जाने व शुभारंभ करने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के प्रति आभार प्रगट किया है ! महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रभा लकड़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल से मांग की कि अभी भी 19 आंगनबाड़ी केंद्र किराए पर चल रहे हैं उन केंद्रों को भी खुद का भवन उपलब्ध कराया जाए ताकि सुचारू रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा सके ! इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार शहर के सभी 22 वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाना है लेकिन सरकारी व नजूल की भूमि कुछ वार्डों में ना मिलने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने में दिक्कत आ रही है फिर भी उनका प्रयास यह रहेगा कि सभी वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएं ! उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे-छोटे बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता व सहायिकाओं के द्वारा अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है तथा पोषक आहार खिलाया जा रहा है ! शासन की मंशा के अनुसार कुपोषित बच्चों को पोषित करने के लिए सप्ताह में 5 दिन अंडा दिया जाना है जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे-छोटे बच्चों को अंडा प्रदान किया जा रहा है इसकी सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता, सहायिकाओं व महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कुपोषित बच्चों को पोषित होने की कामना की और नगर पालिका परिषद के माध्यम से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया! सभी आठ नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र भवन के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महिला एवं बाल विकास की शहरी पर्यवेक्षक शिल्पा अग्रहरी, पार्षद नागेंद्र जयसवाल, श्याम सुंदर पोद्दार, पप्पू हुसैन, मोहम्मद शाहिद, इमरान खान, सुनैना विश्वकर्मा, राजू यादव, अजमुद्दीन अंसारी, जफरुननिशा, गौरी केरकेट्टा, एल्डरमैन पार्षद ज्योति मजूमदार, रोमा चटर्जी, गिरधर जयसवाल, अबरार अहमद, विधायक प्रतिनिधि बलबीर सिंह अरोड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शगुफ्ता बख्श, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता, पूर्व पार्षद शिव यादव, पूर्व पार्षद जमील शाह सहित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता व सहायिका अन्य जन उपस्थित रहे !

Categorized in: