मनेंद्रगढ़ ! मनेंद्रगढ़ पुलिस ने तलवार लहराते एक युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की है ! मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा लगातार अवैध कारोबारियो पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में थाना मनेन्द्रगढ में मुखबीर से सूचना मिली कि विरेन्द्र उर्फ शनि निवासी रेल्वे कालोनी मनेंद्रगढ़ तलवार लेकर तलवार लहराते रेल्वे कालोनी में घुम रहा है ! तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में तत्काल थाना मनेंद्रगढ़ टीम घटना स्थल रेल्वे कालोनी रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को तलवार के साथ पकडा गया तथा उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विरेन्द्र उर्फ शनि प्रउहा बताया । आरोपी विरेन्द्र उर्फ शनि के कब्जे से एक नग लोहे की तलवार जप्त कर कब्जा में लिया गया ! आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को 04 फरवरी 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर0आर0 भगत, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम बघेल, आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: