बलरामपुर- बलरामपुर स्वर्गीय रविंद्र प्रताप सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरण किया गया। इस अवसर पर परिवार के साथ साथ कांग्रेस के भी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वर्गीय रविंद्र प्रताप सिंह पेशे से शिक्षक थे और अपनी शिक्षक अवधि में बलरामपुर के लिए अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिए थे। इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए इनके स्वर्गवास होने पर बलरामपुर नगर का वार्ड नंबर एक को रविंद्र प्रताप सिंह के नाम रख दिया गया। बलरामपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 1 रविंद्र प्रताप सिंह के नाम से जाना जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सुरेश सोनी अध्यक्ष तेंदूपत्ता, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं पुत्र अशोक सिंह, पुत्र बसंत सिंह ,मनीष सिंह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गोविंद राम, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अंजुम अंसारी, गौरव गुप्ता पौत्र आकाश सिंह, आयुष सिंह, वंश सिंह पौत्री डॉली, खुशी अनुराग प्रताप सिंह ने आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला चिकित्सालय में मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल वितरण किया गया।

Categorized in: