बलरामपुर- महात्मा गांधी की पुण्य तिथि और कुष्ठ रोधी दिवस पर कुष्ठ पखवाड़ा के तहत्‌ 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के माध्यम से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा “जन सहयोग की शक्ति से ,कुष्ठ मिटेगा हर गांव गली व बस्ती से इस उद्देश्य के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बसंत सिंह ने बताया, ” प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 जनवरी को कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ” कुष्ठ एक दीर्घकालीन संक्रामक रोग है, जो माइक्रोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु से फैलता है। यह हाथ-पैरों की परिधीय तंत्रिका, त्वचा, नाक की म्यूकोसा और श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग की पहचान और उपचार शीघ्र न हो तो यह स्थाई विकलांगता का कारण बन जाता है। कुष्ठ रोग की शुरूआत में ही पहचान कर जांच उपचार करवाने पर पूर्णरूप से उपचार संभव है। कुष्ठ रोग की पहचान होने पर परिजन अपने क्षेत्र की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता डॉक्टर से संपर्क कर जांच करवा सकते हैं। जिले में विभागीय स्तर पर रोगियों की पहचान कर उन्हें निशुल्क उपचार मुहैया कराया जाता है।

Categorized in: