मनेंद्रगढ़ ! एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ अनाचार किये जाने के मामले में पो॑ड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ! मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका के परिजन ने 3 जनवरी 2022 को पो॑ड़ी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये कि नाबालिग बालिका घर में बिना बताए कहीं चली गई है की रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. का अपराध कायम कर अपहृत बालिका एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही थी ! पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा मामले को स॑ज्ञान में लेकर बालिका को शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया ! जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवम नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पीपी सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र नागपुर प्रभारी राकेश शर्मा एवं स्टाफ की टीम बनाकर पतासाजी हेतु लगाया गया ! टीम के द्वारा अपहृत बालिका व आरोपी को बैकुंठपुर से बरामद किया गया आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को भगा कर ले जाकर अपने साथ पत्नी की तरह रखकर शारीरिक शोषण करना पाया गया! नगर पुलिस अधीक्षक पीपी सिंह द्वारा प्रकरण की विवेचना करते हुए आरोपी प्रकाश सिंह पिता तीरथ सिंह 27 वर्ष निवासी बैकुंठपुर जिला कोरिया को धारा 363, 366, 376 (2)(ढ.) भादवि व 6 पास्को एक्ट एवं 3(2)5 एसटी एससी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।

Categorized in: