अब तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की हुई मौत

गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में अब तक चार मौत हो चुकी है। एक को मृत अवस्था में स्वजन लेकर पहुंचे थे। इसी बीच रविवार को कोरोना से 90 वर्षीय वृद्ध व 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शहर के 99 वर्षीय वृद्ध 27 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाया गया था, गंभीर स्थिति देखते हुए स्वजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए विशेष निगरानी में आइसीयू में रखा गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह 9.30 बजे मौत हो गई। वहीं कोरिया जिले के चिरमिरी की 60 वर्षीय महिला 19 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थिति कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की अहले सुबह लगभग 4 बजे मौत हो गई।
अंतिम संस्कार में स्वजनों को करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन
स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमण से मौत के शव स्वजनों को देने का नियम नहीं है। प्रोटोकॉल के अनुसार शव का अंतिम संस्कार परिजन की मौजूदगी में जिला प्रशासन द्वारा कराया जाता है। शहर के भट्ठी रोड निवासी 90 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत होने के बाद स्वजन ने शव प्राप्ति के लिए दावा किया है। जिला प्रशासन से शव का अंतिम संस्कार के लिए मांग करने पर इस पर विचार करते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा के तहत शव स्वजनों को सौंपा जाएगा लेकिन उन्हें कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Categorized in: