रामानुजगंज- आज सुबह 3 बजे के करीब रेंजर संतोष पांडे के निर्देश पर वन विभाग की सक्रियता से सोल्ड पिकअप वाहन में से 16 नग साल चौधार जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपय आंकी जा रही है की तस्करी की जा रही थी जिसे चाकी से चुमरा मार्ग पर बाकी नदी के पुल पर पकड़ा जिसे वन परिक्षेत्र कार्यालय रामानुजगंज लाया गया जिसके विरुद्ध भारतीय वन विभाग 1927 की धारा 52 के अंतर्गत कार्यवाही की जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परीक्षेत्र अधिकारी संतोष पांडे बुधवार की रात्रि 9 बजे के करीब सूचना मिली की मानिकपुर जंगल से लकड़ी झारखंड ले जाया जाएगा जिसके बाद झारखंड जाने वाले सभी रास्ते में वन विभाग की टीम लगा दी गई वहीं वन अमले के द्वारा लगातार झारखंड जाने वाले रास्ते में गस्त की जा रही थी इसी दौरान रात्रि 2 बजे के करीब धमनी की ओर से सोल्ड पिकअप में इमारती लकड़ी ले लाया जा रहा था जिसके बाद वन विभाग की टीम पीछा करने लगी एवं पीछा करते हुए बाकी नदी पुल पे आज सुबह 3 बजे के करीब पिकअप को पकड़ा। मौके से ड्राइवर फरार हो गया था। पिकअप को रामानुजगंज वन परीक्षेत्र कार्यालय लाया गया जहां कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में डिप्टी रेंजर कपिलदेव राम, शांति प्रकाश लकड़ा, कृष्ण कुमार पैकरा, नरेश पैकरा, राजनाथ सिंह, पिंटू मालाकार, सुरक्षा श्रमिक बसंत गुप्ता, सोनू रवानी सहित वन अमला सक्रिय रहा।

बाल बाल बची वन विभाग की टीम……. जैसे ही अवैध तस्करी कर रहे पिकअप ड्राइवर को भनक लगी कि पीछे वन विभाग की टीम आ रही है उसके बाद से पिकअप तेजी से चला कर भागने लगा इसी दौरान नवाडीह मोड़ के पास रोकने के दौरान वन विभाग की टीम बाल-बाल बची। वन विभाग के द्वारा यहां लगाया गया लकड़ी पर चढ़ते हुए पिकअप पार हो गया 6 किलोमीटर दौडाने के बाद पिकअप को पकड़ा जा सका। पिकअप को पकड़ने के लिए विजय नगर सर्किल रामानुजगंज सर्किल एवं बगरा सर्किल के वन कर्मी सक्रिय रहे।

Categorized in: