अंबिकापुर। बोरवेल वाहन की टक्कर से दीवार भरभराकर गिरने से नई कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं है। घटना के बाद बोरवेल का चालक मौके से फ़रार हो गया। क्षतिग्रस्त कार पुलिस विभाग के एएसपी की बताई जा रही है, जो हाल में बिलासपुर में पदस्थ हैं।
घटना अंबिकापुर के नवापारा वार्ड नंबर 16 आकाशवाणी रोड की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र वर्मा के घर के सामने उनकी गाड़ी खड़ी थी। दीवार के पार बोरवेल गाड़ी खड़ी थी, जिसका चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए दीवार को टक्कर मारा, जिससे दीवार भरभराकर गिर गई और दीवार का मलबा बगल में खड़ी कार के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के वक्त कार के अंदर कोई सवार नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना गांधीनगर थाना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौक़े पर पहुंची।

Categorized in: