अंबिकापुर। साप्ताहिक बाजार में ब्रायलर मुर्गा बेचने का काम करने वाले बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के टांटीआथर निवासी शहाबुद्दीन शेख से 23 जनवरी 2022 को डिण्डो साप्ताहिक बाजार में हुई लूट व मारपीट के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से लूट की रकम बरामद करने में पुलिस सफल हुई है।
पुलिस ने बताया कि शहाबुद्दीन शेख पिता रहमत शेख (38) अपने लड़के तौकीर शेख के साथ बाजार करने गया था। शाम करीबन 7:30 बजे अपने लड़के तौकीर के साथ बाजार करके मोटरसाइकिल से वापस घर को आ रहा था, तभी चैनपुर में बरगद पेड़ के आगे टांटीआथर जलाशय का बोर्ड लगा है। उससे पहले दो व्यक्ति मोटरसाइकिल को रोके और अचानक उसमें से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल का चाभी ले लिया, दूसरा व्यक्ति गाली-गलौज करते डण्डे से मारपीट किया और पर्स और एक छोटे बैग को लूट लिए। दोनों व्यक्ति में से एक को इन्होंने पहचान लिया। डिण्डो का कलीम अंसारी उर्फ भोला था जो समान लूटकर खेत झाड़ी होते भाग गया। मारपीट से उसके दाहिने हाथ, कनपटी में चोट लगा है। घटना के तुरंत बाद गांव के ही रहमान शेख, तौफीक व इस्लाम पहुंचे, जिन्हें वह घटना के बारे में बताया, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के दिशानिर्देश पर विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपित कलीम अंसारी उर्फ भोला पिता शहाबुद्दीन अंसारी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित कलीम उर्फ भोला से लूट की रकम 1050 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त डंडे को जब्त कर धारा 341, 394, 34 कायम करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले के एक आरोपित अमीन अंसारी उर्फ करीवा फरार है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सनावल अमित बघेल, सहायक उप निरीक्षक कृपा निधान पांडेय, प्रधान आरक्षक विकास कुजूर, अभिषेक बघेल, आरक्षक राकेश तिवारी, राममूरत यादव, विजय पैकरा शामिल रहे।

Categorized in: