राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर- बलरामपुर कलेक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के किशोरों का 3 जनवरी से वैक्सीनेशन किया जाना है। इसके लिए जिले में 46 हजार 725 का संभावित लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 14 हजार 723 के लगभग आंकलन किया गया है, जिन्हें बुस्टर डोज लगाया जाना है। कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण का विकासखंडवार लक्ष्य निर्धारित है। जिसका शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष की आयु के युवाओं को-वैक्सीन का डोज लगाया जाएगा, जिसके लिए हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। राज्य कार्यालय से पर्याप्त डोज और विकासखंडवार वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिए। टीकाकरण के लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Categorized in: