राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर-बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र के अंतर्गत सवनी के जंगल में मवेशी चराने गए 18 वर्षीय युवक पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। जहां 18 वर्षीय अलविक्स सदेम गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे इस बात की जानकारी परिजनों को लगी परिजन तत्काल युवक को ढूंढते हुए जंगल पहुंचे जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने तत्काल जिला चिकित्सालय लाया जहां उसका इलाज जारी है। भालू के हमले में युवक को सर पर और हाथों में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही वन अमला तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचा वही घायल युवक का हालचाल जाना। गांव के उपसरपंच पुष्पेंद्र सिंह ने भी घटना की जानकारी लगते हैं घायल युवक से मिलने पहुंचे और वन विभाग की तरफ से मिलने वाले तत्काल सहायता राशि उपसरपंच एवं वन विभाग की टीम ने परिजनों को सौंपा। उन्होंने परिजनों को अस्वस्थ कराए कि इसके इलाज का पूरा खर्चा वन विभाग करेगी। उपसरपंच पुष्पेंद्र सिंह ने भी परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Categorized in: